जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर कमल खड़का सम्मानित
हरिद्वार।गोरखाली महिला कल्याण समिति ने गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का और उनकी पत्नी सपना खड़का को समाज सेवा में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया।
उन्हें शॉल और माला पहनाकर विशेष सम्मान दिया।। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़े – नहीं चलेंगे हरिद्वार के स्टोन क्रेसर, सुप्रीम कोर्ट ने भी क्रेसर मालिक को लताड़ा
गौरतलब है कि कमल खड़का लंबे समय से गरीब व असहाय लोगों की मदद करते चले आ रहे है। उन्हें भोजन, कंबल उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद करते हैं।
पिछले कई सालों से लगातार गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग जैसे कार्य करते आ रहे हैं। कन्याओं के विवाह में खाने से लेकर दहेज तक का खर्च उठाते हैं।
यह भी पढ़े – 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले काँग्रेस को मिली संजीवनी
इन्हीं जनसेवा कार्यों के चलते उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर कमल खड़का ने कहा कि समाज सेवा ही उनका जीवन लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है। जब तक जीवन है, मैं समाज के उत्थान के लिए काम करता रहूंगा।
गोरखाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि कमल खड़का जैसे समाजसेवी समाज के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से गरीबों और जरूरतमंदों का जीवन संवर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कमल खड़का ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की।
उन्होंने बताया कि हरकी पैड़ी के पास स्थित उनके ढाबे पर आने वाले दृष्टिहीन और शारीरिक रूप से दिव्यांग यात्रियों को निःशुल्क भोजन और चाय-पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने
Pilot Baba Institute फेयरवेल पार्टी में दिखा छात्रों का उत्साह