केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की बेस्ट पुलिस स्टेशनों की सूची
उत्तराखंड से ज्वालापुर कोतवाली को मिला शीर्ष सम्मान
हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा वर्ष 2025 के लिए देशभर के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की सूची जारी की गई है।
इस सूची में हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली को शामिल करते हुए उसे उत्तराखंड का बेस्ट पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। 26 जनवरी को राज्यपाल ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा को यह सम्मान देंगे।
उत्कृष्ट पुलिसिंग का मिला सम्मान
ज्वालापुर कोतवाली को यह सम्मान कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, त्वरित कार्रवाई, तकनीकी नवाचार और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय जैसे मानकों के आधार पर दिया गया है। गृह मंत्रालय हर वर्ष इन बिंदुओं पर मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करता है।
पुलिस प्रशासन में खुशी की लहर
इस उपलब्धि के बाद हरिद्वार पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे टीम वर्क और अनुशासित कार्यशैली का परिणाम बताया। अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
जनता का बढ़ा भरोसा
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी ज्वालापुर कोतवाली की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील रवैये से आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ है।
उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण
देशभर के शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों में स्थान पाना न सिर्फ हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि राज्य पुलिस की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करती है।



More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा