हरिद्वार रोड़ीबेलवाला–विष्णु घाट पुल क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शनों का खेल, जिम्मेदारी को लेकर विभागों में टकराव
हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला से लेकर और गंगा घाटों की लाइन में हजारों बल्ब जलने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइनमैन और बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है, जबकि आम उपभोक्ताओं का बिल जमा न होने पर तुरंत कनेक्शन काट दिया जाता है।
बताया जा रहा है कि रेहड़ी-पटरी, अवैध होटल, चूड़ी-माला की दुकानें और प्रसाद विक्रेताओं द्वारा खुलेआम बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और आला अधिकारियों की चुप्पी को लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेई नीरज सैनी ने कहा कि विभाग समय-समय पर अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही एक दर्जन से अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए हैं।
उनके अनुसार बिजली विभाग के सभी तार लॉक रहते हैं, लेकिन नगर निगम और अन्य विभागों की लाइनों से लोग अवैध तरीके से कनेक्शन चला रहे हैं।
जिम्मेदारी तय करने के सवाल पर जेई नीरज सैनी ने कहा कि जिन विभागों की लाइनों से कनेक्शन लिए जा रहे हैं, कार्रवाई की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है।
वहीं स्थानीय नागरिकों ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से कावड़ मेला हो रहा दिव्य एवं भव्य
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने