हरिद्वार समाचार Akums में एसिड अटैक व एक्सीडेंटल पीड़ित महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, आत्मनिर्भरता पर जोर
हरिद्वार। हरिद्वार समाचार Akums हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी की ओर से एसिड अटैक व एक्सीडेंटल पीड़ित महिलाओं के लिए दो दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें प्रोफेशनल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, संवाद क्षमता और कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ-साथ समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ती हैं।
शिविर में डिजिटल साक्षरता, इंटरव्यू स्किल्स, टीम वर्क और स्वरोजगार के अवसरों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
प्रतिभागियों को प्रेरणादायक अनुभव साझा करने और चुनौतियों से उबरने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
छांव फाउंडेशन के संस्थापक आलोक दीक्षित ने कहा कि इस तरह की पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती है।
आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और पेशेवर पहचान ही उन्हें सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक एसिड अटैक और एक्सीडेंटल पीड़ित महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।


More Stories
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने
Pilot Baba Institute फेयरवेल पार्टी में दिखा छात्रों का उत्साह
Haridwar kumbh -सनातन अलख और बेजुबानों की आवाज उठाने को महामंडलेश्वर की फौज तैयार कर रहा अलख अखाड़ा