Haridwar kumbh हरिद्वार। हरिद्वार में अलख अखाड़े द्वारा भव्य पट्टाभिषेक एवं महामंडलेश्वर अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।
सनातन धर्म ध्वजा को लेकर आगे बढ़ने के साथ साथ बेजुबान जानवर के लिए आगे आने वाले इस अखाड़े ने 51 महामंडलेश्वर बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।
जिस क्रम में हरिद्वार में बड़े कार्यक्रम में अखाड़े के अध्यक्ष संजीवन नाथ महाराज के सानिध्य में विभिन्न राज्यों से आए 11 संत-महात्माओं को महामंडलेश्वर पद से अलंकृत किया गया।
इस दौरान संतों ने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में देशभर से आए संत, महंत, श्रद्धालु और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डॉ हर्षिता नाथ महामंडलेश्वर अलख अखाड़ा ने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी अभियान को चलाया जा रहा है ताकि जानवरों के भाव को समझते हुए उनके भी हितों की रक्षा की जा सके।
शंकर नाथ, अलख अखाड़ा ने बताया कि 51 महामंडलेश्वर के लक्ष्य में अभी कुल 41 महामंडलेश्वर बनाए जा चुके है जो सनातन का प्रचार प्रसार कर रहे है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द बाकी का लक्ष्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से कावड़ मेला हो रहा दिव्य एवं भव्य
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने