Bank of India निशा ने BOI बैंक ऑफ इंडिया में चयन होकर हरिद्वार का मान बढ़ाया है।
निशा ने IBPS सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफीसर्स के पदों पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन(IBPS) की परीक्षा पास कर यह पद हांसिल किया है।
बता दे कि आईबीपीएस भारत सरकार की एक स्वतंत्र संस्था है जो कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए अधिकारियों और कार्मिकों की नियुक्ति करती है।
यह भी पढ़े – बाथरूम के पानी से बने सोडे की शिंकजी पी रहे है आप,पढ़े पूरी खबर
निशा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
बैंकों के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के क्रम में संस्था द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2024 को किया गया था।
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार फरवरी माह सन 2025 को लिया गया था।
इन सभी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर ऋषिकुल निवासी निशा नौटियाल ने बैंक आफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पाने में सफलता हासिल की है।
पिता सत्य प्रकाश नौटियाल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाजीवाली में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत माता उषा नौटियाल ने बिटिया की सफलता श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और अटूट विश्वास को बताया है ।
उन्होंने बताया कि bank of India के नोएडा स्थित प्रशिक्षण महाविद्यालय में 30 जून से 3 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ब्रांच में पोस्टिंग दे दी जाएगी ।
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल ने अपनी भतीजी की इस सफलता पर कहा कि यदि इंसान अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन से प्रयास करें तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।
यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
निशा की इस सफलता पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, राजेंद्र नाथ गोस्वामी ,श्रवण झा, डॉ रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य ,पूर्व महासचिव प्रदीप जोशी,
अश्वनी अरोरा, मनोज रावत के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार कुल भूषण शर्मा, महावीर नेगी , ऋषिकुल पार्षद ललित रावत ने निशा की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


More Stories
खेल महाकुंभ में हरिद्वार का जलवा, विजेताओं का जोरदार स्वागत
बबीता शर्मा को सुभाष घाट व्यापार मंडल की जिम्मेदारी
श्री वैश्य बंधु समाज के वार्षिक सम्मेलन में दिखा मिनी भारत