हरिद्वार :- उत्तराखंड के बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
हरिद्वार के चर्चित लाइब्रेरी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर तक मामले से जुड़े सभी पार्टी से जवाब मांगा है.
बता दे कि हरिद्वार लाइब्रेरी घोटाले में कोर्ट में सच्चिदानंद डबराल ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी.
जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर तक मामले में जवाब पेश करने को कहा है
जिसके बाद सच्चिदानंद डबराल को अब उम्मीद है कि हरीद्वार की जनता जिसके लिए वह उन्होंने ये कोशिश की उन्हें अब न्याय जरूर मिलेगा ।
दरअसल 2010 में विधायक निधि स हरिद्वार में दस पुष्तकालय बनाए गए
जो केवल फाइल पर ही बने जमीन पर नहीं.जिसके बाद डबराल लगातार कोर्ट में इस लड़ाई को लड़ रहे है.
सच्चिदानंद डबराल ने कहा कि हमें इससे पहले भी हाई कोर्ट में वाद दायर किया था जिसमें बताया गया था
कि कोई भी पुस्तकालय धरातल पर मौजूद नहीं है किसी में मंदिर तो कैसी में बरात घर बनाया गया है
लेकिन किसी कारणवश माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी याचिका को निष्कासित कर दिया था
लेकिन अब जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने सभी पार्टियों को नोटिस जारी किए हैं
यह खुशी की बात है 14 अक्टूबर तक सभी को सुप्रीम कोर्ट में अपने जवाब सबमिट करने हैं



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता