New system implimented after less number of pilgrimage in badri kedar
देहरादून : 1 जुलाई। शुक्रवार से श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है।
अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर कर रहे हैं।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की
इस वर्ष मई व जून माह में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था
और श्रद्धालु सभामंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे।
अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा- अर्चना कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं कि संख्या में कमी को देखते हुए मंदिर में दर्शनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
शुक्रवार से श्री केदारनाथ मंदिर में प्रात: चार बजे के स्थान पर पांच बजे से धर्म-दर्शन शुरू हो रहे हैं।
अपराह्न 03 बजे से 4:45 बजे तक भोग- पूजा व सफाई के लिए कपाट बंद किए जा रहे हैं।
शाम को श्रृंगार पूजा के पश्चात रात्रि 9 बजे पुन कपाट बंद किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजा प्रात: पांच बजे से संपन्न हो रही है
तथा इस दौरान भी तीर्थयात्री धर्मदर्शन कर रहे है। शाम को विभिन्न पूजाओं के पश्चात रात्रि 9 बजे तक कपाट बंद हो रहे हैं।
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को मंदिरों में सरल- सुगम दर्शन हेतु प्रतिबद्ध है।
मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि तक 901081 श्रद्धालु
श्री बदरीनाथ धाम तथा 831600 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंच गये है।
दोनों धामों में 1732681 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता