Haridwar Kumbh 2027 करौली शंकर महाराज के त्यागपत्र पर नया उदासीन अखाड़े की प्रतिक्रिया, आरोपों को बताया निराधार
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण ने महामंडलेश्वर पद से करौली शंकर महाराज के त्यागपत्र को लेकर मीडिया में दिए गए उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अखाड़े की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में करौली शंकर महाराज द्वारा अखाड़े को लेकर लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है।
अखाड़े की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करौली शंकर महाराज द्वारा मीडिया में दिए गए वक्तव्य से जानकारी मिली है कि उन्होंने श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामंडलेश्वर पद से स्वेच्छापूर्वक त्यागपत्र दिया है।
अखाड़े का कहना है कि त्यागपत्र के संबंध में मीडिया में दिए गए उनके संबोधन में अखाड़े पर लगाए गए मिथ्या एवं निराधार आरोप दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
अखाड़े के कोठारी नितिन दास ने बताया कि हाल ही में अखाड़े की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें श्री करौली शंकर महाराज को श्री चंद्र मंदिर में श्री चंद्र भगवान के समक्ष प्रतिष्ठित किया गया था।
इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय के बीच उनकी पूजा भी कराई गई और मंदिर परिसर में दानपात्र रखे गए थे। अखाड़े का आरोप है कि उक्त आयोजन में उदासीन संप्रदाय और पंच परंपरा का पालन नहीं किया गया।
इसी विषय में अवगत कराने के पश्चात करौली शंकर महाराज अपने त्यागपत्र को मीडिया में उजागर कर रहे हैं, जो अखाड़े के अनुसार निंदनीय है।
अखाड़े ने स्पष्ट किया कि अखाड़े की परंपराएं पूर्व से निर्धारित हैं और अखाड़ा उन्हीं परंपराओं के आधार पर संचालित होता है।
किसी के कहने पर अखाड़े में नई परंपरा शुरू नहीं की जा सकती। अखाड़ा अपने मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।
उन्होंने बताया कि यदि करौली शंकर महाराज त्यागपत्र देना चाहते थे, तो उन्हें श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर त्यागपत्र देना चाहिए था।



More Stories
हरिद्वार कुंभ 2027 – कैरोली शकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद
हरिद्वार कुंभ 2027 – आह्वान अखाड़ा, जूना अखाड़े से अलग करेगा अपनी राह!
Akhada Parishad की गुटबाजी के बाद अखाड़ों की अंदरूनी कलह निपटाने का बना प्लान