Assembly elections 2027 को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।
मंगलवार को हरिद्वार में भाजपा के दावेदारों के साथ रायशुमारी करने के लिए पार्टी प्रवेक्षक नरेश बंसल हरिद्वार पहुंचे।
जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरिद्वार विधानसभा सीट से संभावित दावेदारों ने पूर्व सांसद को अपनी दावेदारी पेश की।
प्रवेक्षक बंसल ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।
नरेश बंसल ने कहा कि दावेदारों और कार्यकर्ताओं में उत्साह होना भी चाहिए इसी से वे हर चुनाव जीतते है।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के साथ
साथ पहले से अधिक सीट जीतने का दावा किया।
इधर चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर उत्साहित दिखाई दिए कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी जिसको भी टिकट देगी उसके साथ तन मन से काम किया जाएगा।
दावेदारों ने कहा कि पार्टी में दावेदारी करना उनका अधिकार है और उसी के तहत उन्होंने दावेदारी की है।



More Stories
राज्य स्थापना दिवस पर अधिकारी का VRS के साथ तंज भरा ट्वीट बना चर्चा का विषय
हरिद्वार विधानसभा में दीपावली मिलन समारोहों में उमड़ा जनसैलाब
Uttrakhand Congress -बेशकीमती जमीनों को बेचने के आरोप के साथ राज्यपाल से की मुलाकात