November 4, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Uttrakhand Police SI Lokendra Bahuguna got union Home minister award 2026

Uttrakhand Police लोकेंद्र बहुगुणा को मिला केंद्र का पुरस्कार

उत्कृष्ट विवेचना के लिए उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026

वर्ष 2021 के पांच वर्षीय बालिका हत्याकांड की चुनौतीपूर्ण विवेचना में दिखाई थी पेशेवर दक्षता, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सुलझाया था मामला

अभियुक्त को न्यायालय से हुई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, डीजीपी दीपम सेठ ने दी बधाई

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि सामने आई है। सीआईडी देहरादून में तैनात उप Uttrakhand Police SI Lokendra Bahuguna got union Home minister award 2026निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित **‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’** से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान एक जघन्य आपराधिक मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए प्रदान किया गया है।

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने वर्ष 2021 में देहरादून में पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के सनसनीखेज मामले की विवेचना की थी।

Uttrakhand Police SI Lokendra Bahuguna got union Home minister award 2026इस संवेदनशील मामले में उन्होंने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करते हुए साक्ष्य संकलन और विवेचना को पेशेवर दक्षता के साथ पूरा किया।

उनकी सतर्कता, कार्यकुशलता और प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप मामले में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

इसी उत्कृष्ट विवेचना को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026 के केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

About The Author