October 16, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar Grameen bjp and congress in front of each other for innogration of Road in laldhang

Haridwar Grameen -विकास कार्यों के शुभारंभ पर स्वामी अनुपमा आमने सामने

Haridwar Grameen विकास कार्यों के रिबन कटाने को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने

आरोप – झूठा श्रेय लेने के लिए फिर से काटा कांग्रेस की विधायक ने रिबन

— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के स्वीकृत कार्यों का रिबन काटने पहुंची कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत

Haridwar Grameen bjp and congress in front of each other for innogration of Road in laldhang — गुर्जर बस्ती गैंडीखाता में पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत कराई थी दो सड़कें, आरटीआई से ली स्थानीयों ने जानकारी

हरिद्वार/लालढांग। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में सड़को के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है।

बीजेपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के समर्थकों ने कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत पर स्वामी के स्वीकृत कामों का रिबन कटाने का आरोप लगाया।

स्थानीय लोगों ने इस बात का दावा सूचना अधिकार में मांगे Haridwar Grameen bjp and congress in front of each other for innogration of Road in laldhang गए सूचना को आधार बताया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत हुई गुर्जर बस्ती गैंडीखाता की दो सड़कों पर रिबन काटने कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत पहुंच गई।

Haridwar Grameen bjp and congress in front of each other for innogration of Road in laldhang हालांकि विभागीय तौर पर कोई अभियंता तक शामिल नहीं हुआ। ग्राम प्रधान बिशमिल्ला ने रिबन काटने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो कार्य पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से स्वीकृत कराए, उन पर झूठा श्रेय न लें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक वोट लेने के बाद साढ़े चार साल के कार्यकाल में वनगुर्जरों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने 15 फरवरी — 2025 को पीडब्लयूडी मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर राज्य योजना वर्ष—2024—25 के अंतर्गत गुर्जरबस्ती गैंडीखाता में तीन सड़कों के निर्माण की मांग की थी।

जिनमें दो सड़कों की जिनकी पीडब्ल्यूडी ने वित्तीय स्वीकृति 25 अगस्त—2026 ने जारी की।

जिनमें ग्राम गुर्जर बस्ती गैंडीखाता में 1.400 किमी की दूरी की सड़क मस्तू कसाना के घर से सफी कसाना के घर से 97 लाख 45 हजार रुपये की लागत से

और दूसरी 1.200 किमी की दूरी की सड़क समशेर कसाना के घर से गौरहंसा के घर से 82 लाख रुपये की लागत की है।

हालांकि जब सड़क स्वीकृत हो गई थी तो 14 सितंबर को गैंडीखाता निवासी आलम लोधा ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी और विभागीय लोक सूचना अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सूचना 30 सितंबर को उपलब्ध कराई।

जिसमें सड़कों की स्वीकृति पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर होनी लिखित में बताई।

जिनकी वित्तीय स्वीकृति 25 अगस्त—2026 को हुई। हालांकि अभी सड़कों का विभागीय टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
लेकिन श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत फिर से फीता काटकर निकल गई।

जिससे क्षेत्रीय निवासियों ने पूरे मामले पर आक्रोश जताया। गैंडीखाता की ग्राम प्रधान बिशमिल्ला ने कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जब साढ़े चार का कार्यकाल हो गया तो कभी उनके बीच में नहीं पहुंची और अब स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा स्वीकृत कराए कार्यों पर झूठा श्रेय लेने पहुंच रही है, जिसे सभी जनता के बीच में पहुंचकर बताया जाएगा।

About The Author