October 17, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए Haridwar Congress का कैंडल मार्च

Ankita Bhandari  को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग को लेकर सुखी नदी से भीमगोड़ा तक कांग्रेस का कैंडल मार्च

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग

तथा प्रकरण में उठे आरोपों के बीच दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुखी नदी से भीमगोड़ा तक विशाल कैंडल मार्च निकाला।

कैण्डल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने बेटी अंकिता के लिए न्याय की आवाज़ बुलंद करते हुए

भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करने और प्रकरण से जुड़े अनुत्तरित सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

साथ ही कहा कि अंकिता के परिवार की पीड़ा और उनके सवालों को अनसुना करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अंकिता के माता-पिता आज भी अपनी बेटी के लिए पूर्ण न्याय की मांग कर रहे हैं।ankita-bhandari-case-haridwar-congress orgnised candle March

लेकिन भाजपा उनके सवालों का जवाब देने के बजाय उन नेताओं को सम्मानित करने में जुटी है, जिनके नाम को लेकर परिवार सवाल उठा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर भाजपा सरकार उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने का प्रयास कर रही है साथ ही कहा कि इस नियुक्ति ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ाया है तथा सरकार की संवेदनशीलता और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में अंकिता के माता-पिता भी अपनी आपत्ति सार्वजनिक कर चुके हैं,ankita-bhandari-case-haridwar-congress orgnised candle March

 

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने कहा “भाजपा सरकार जवाब दे कि उसकी प्राथमिकता बेटी को न्याय दिलाना है या अपने नेताओं को बचाना?

‘बेटी बचाओ’ का नारा देने वालों को अंकिता की मां के आंसू क्यों दिखाई नहीं देते? सत्ता का प्रभाव किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच में बाधा नहीं बनना चाहिए।हम किसी राजनीतिक घोषणा को न्याय का विकल्प नहीं मानते, परिवार की ओर से उठाए गए प्रत्येक गंभीर सवाल की जांच हो और प्रमाणों के आधार पर जिसकी भी भूमिका सामने आए उसके विरुद्ध कार्रवाई हो पद कितना भी बड़ा हो, पीड़ित परिवार की न्याय की पुकार उससे छोटी नहीं हो सकती,”

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए

 

घरेलू उत्पीड़न के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है रेखा आर्य ने वीडियो साझा कर अपने पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपों की गंभीरता से जांच और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने सवाल उठाया, “जब सरकार की अपनी कैबिनेट मंत्री को उत्पीड़न के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आवाज़ उठानी पड़ रही है, तब साधारण परिवार की उस महिला की स्थिति क्या होगी,

जिसके पास न सत्ता तक पहुंच है और न अपनी बात सुनाने का मंच? मुख्यमंत्री बताएं कि महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों और वास्तविक स्थिति के बीच इतना अंतर क्यों है?”,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब विज्ञापनों, भाषणों और नारों से नहीं दिया जा सकता।

हर बेटी और बहन को भयमुक्त जीवन, शिकायत पर तत्काल सुनवाई तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा चाहिए। किसी महिला की पीड़ा को उसकी राजनीतिक पहचान देखकर छोटा या बड़ा नहीं माना जा सकता,

छात्र नेता तन्वी गुप्ता और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अंकिता के परिवार के न्याय के संघर्ष के साथ भी खड़ी है और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली प्रत्येक महिला के सम्मान एवं सुरक्षा के पक्ष में भी मजबूती से खड़ी रहेगी,

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि अंकिता प्रकरण में परिवार द्वारा उठाए गए आरोपों और तथाकथित ‘वीआईपी’ से जुड़े सवालों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए,

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर पुनर्विचार हो तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराध और उत्पीड़न की शिकायतों पर बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्रवाई की जाए,

कैण्डल मार्च में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी, वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव, महानगर कांग्रेस सचिव करन सिंह राणा,ओम मलिक, मोहित शर्मा, गौरव गोस्वामी,मोहित अरियाल,रितेश पांडे,गोविंद पांडे,

सनी राजपूत ,आशीष प्रधान ,पायल सैनी,पायल ठाकुर, ओम कश्यप नितिन रावत, योगेश त्यागी,जतिन बब्बर ,अंकुश,मोहित निषाद , हिमांशु,आशुतोष भारद्वाज,नीतीश वर्मा,संतोष शर्मा ,

शिवम यादव ,रूपांशू प्रधान,तरनजीत सिंह ,मनोहर शर्मा,रोहन राय,चिराग गौर,कन्हैया वाधवा,विशाल गोस्वामी,शुभम पाल,प्रमिला शर्मा,प्रतिभा शर्मा,निशांत कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About The Author