October 15, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Haridwar kumbh 2027 तैयारियों को गति देने के लिए निर्माण कार्यों की निगरानी तेज

कुंभ-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए निर्माण कार्यों की निगरानी तेज

मेलाधिकारी ने विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा

 

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हरिद्वार में बड़े पैमाने पर अवस्थापना विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और उनकी प्रगति पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित समीक्षा की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है।

घाटों व पुलों के निर्माण, सड़कों एवं चौराहों के सुधार, फुटपाथ और पैदल मार्गों के निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था का स्थलीय सत्यापन किया।

Haridwar kumbh 2027 vigilance got strict for prepration of kumbh उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

शंकराचार्य चौक से मालवीय चौक तक कार्यों का निरीक्षण

Haridwar kumbh 2027 vigilance got strict for prepration of kumbh मेलाधिकारी ने सबसे पहले शंकराचार्य चौक से मालवीय चौक तक चल रहे सड़क एवं चौराहों के सुधार, फुटपाथ और मीडियन निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, एचआरडीए के सचिव श्री प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह सहित संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, स्थलीय निरीक्षण की स्थिति और Haridwar kumbh 2027 vigilance got strict for prepration of kumbh आगामी दिनों में की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा

मेलाधिकारी ने सड़कों के बीच अथवा अन्य स्थानों पर बेतरतीब खड़े और क्षतिग्रस्त पोलों को हटाने तथा जन-सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यातायात और पैदल आवागमन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

माया देवी मंदिर से गुजरांवाला चौक तक व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके बाद मेलाधिकारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ माया देवी मंदिर क्षेत्र से वाल्मीकि चौक होते हुए गुजरांवाला चौक तक भ्रमण किया।

इस दौरान सड़कों के सुधार, स्वच्छता और कुंभ मेले के दृष्टिगत की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की मौके पर समीक्षा की गई।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने पर जोर दिया।

मेलाधिकारी ने गुजरांवाला धर्मशाला से शिवमूर्ति चौक तक की आंतरिक गलियों का भी निरीक्षण किया और वहां आवश्यक सुधार एवं जन-सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

शिवमूर्ति चौक क्षेत्र में चल रहे सड़क सुधार, फुटपाथ निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों की स्थलीय समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर के इस व्यस्ततम क्षेत्र में सभी कार्य अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने के साथ आकर्षक और कुंभ नगरी की गरिमा एवं आवश्यकताओं के अनुरूप होने चाहिए।

साथ ही, सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण रोकने के लिए संबंधित विभागों को निरंतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मनसा देवी मार्ग तक फुटपाथ एवं पैदल मार्ग के कार्यों का जाय

मेलाधिकारी ने भगत सिंह चौक और बिल्केश्वर क्षेत्र से मनसा देवी मार्ग तक चल रहे फुटपाथ निर्माण कार्यों तथा मनसा देवी पैदल मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुरक्षित और सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

बहुस्तरीय निगरानी व्यवस्था की भी की पड़ताल

भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए निर्धारित बहुस्तरीय व्यवस्था के अनुपालन की भी मौके पर पड़ताल की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर निरंतर नजर रखने तथा निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने विशेष रूप से कार्यस्थलों पर कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और रात्रिकालीन शिफ्ट में भी निर्माण कार्य संचालित किए जाने की स्थिति की जांच करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि संसाधनों की उपलब्धता, रात्रिकालीन कार्यों की प्रगति और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित निगरानी कर इसकी रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए।

निरीक्षण के दौरान पीआईयू के अधिशासी अभियंता श्री प्रवीण कुश, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री योगेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

About The Author