हरिद्वार। जिले के बड़े गुर्जर नेता जिन्होंने 4 साल पहले भाजपा ज्वाइन की थी शनिवार को पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया।
प्रमोद खारी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को लिखे अपने
इस्तीफे में अधिकारियों की तानाशाही और पार्टी के अंदर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए खुद को पार्टी से अलग करने का दावा किया है।
प्रमोद खारी का कहना है कि भाजपा सरकार में आम जनता के कार्यों के लिए कोई जगह नहीं है और ना ही अधिकारियों पर किसी तरह की लगाम है।
आप भी सुने लक्सर विधानसभा सीट पर तैयारी कर रहे भाजपा नेता को लेकर क्या कही बड़ी बात
आगामी रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रमोद खारी ने कहा कि बहुत जल्द ही वे हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम कर अपने समर्थकों से इस विषय पर चर्चा करेंगे।
उसी के बाद कुछ निर्णय लिया जाएगा।
हालांकि माना यह जा रहा है कि कांग्रेस से भाजपा में गए प्रमोद खड़ी दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

More Stories
आप सभी बहनों की आशीर्वाद रूपी शक्ति ही मेरी पूंजी:मदन
नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव -मदन
Nagar Nigam Haridwar लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने दी बधाई