Haridwar News: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण में बढ़ी सक्रियता पर पार्टी के भीतर उठे सवाल
हरिद्वार। हरिद्वार शहर से पांच बार के विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती सक्रियता को लेकर अब उनकी ही पार्टी के भीतर सवाल उठने लगे हैं।
दर्जाधारी राज्य मंत्री (दायित्वधारी) ओमप्रकाश जमदग्नि ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रमों के दौरान वहां के पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, संभावित दावेदारों और संगठन के पदाधिकारियों को दरकिनार कर रहे हैं।
आप भी सुने क्या बोले राज्य मंत्री और जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा
उन्होंने मंत्री जी से आग्रह किया कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर सामंजस्य बनाए रखने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलना जरूरी है।
ओमप्रकाश ने यह भी कहा कि पूर्व में, जब मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष थे, उस दौरान लगे गंभीर आरोपों की पुनरावृत्ति न हो—इसी उद्देश्य से यह सुझाव दिया जा रहा है।
वहीं, इस मुद्दे पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अलग दृष्टिकोण रखा। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी यह अपेक्षा है कि शहरी विकास मंत्री रहते हुए कौशिक शहर में अधिक सक्रिय रहें, लेकिन वर्तमान में उनके पास पंचायती राज विभाग है, जिसके चलते उनकी ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता स्वाभाविक रूप से बढ़ी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई संभावित प्रत्याशी या दावेदार पार्टी से है, तो वह अपनी बात मंत्री के साथ संपर्क में रहना चाहिए।
दरअसल मदन कौशिक की ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती सक्रियता को आगामी चुनावी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि, संगठन के भीतर समन्वय को लेकर उठे ये सवाल आने वाले समय में पार्टी की आंतरिक राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं।

More Stories
Uttrakhand Congress के सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करेंगे अभिनव थापर
Rakshabandhan रक्षा सूत्र में स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश- रोहन सहगल
Haridwar Congress चीनी के दाम बढ़ने पर कार्यकर्ता सड़कों पर