March 17, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Major crackdown on illegal mining, 14 stone crushers sealed, fines of over Rs 10 crore imposed

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 स्टोन क्रशर सील, 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 14 स्टोन क्रशर सील, 10 करोड़ से अधिक का अर्थदंड प्रस्तावित

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भू-तत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के नेतृत्व में गठित प्रवर्तन दल ने मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाकर 14 स्टोन क्रशरों को सील कर दिया।

Major crackdown on illegal mining, 14 stone crushers sealed, fines of over Rs 10 crore imposedयह कार्रवाई अवैध खनन और भंडारण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। जांच में सामने आया कि कई स्टोन क्रशर नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे थे।

इसके बाद एमएमडीआर एक्ट, 1957 की धारा 23-सी और उत्तराखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमावली, 2021 के तहत सख्त कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान टीम ने मौके पर ही स्टोन क्रशरों की पैमाइश कर ई-रवन्ना पोर्टल पर अस्थायी रूप से निलंबन दर्ज किया।

Major crackdown on illegal mining, 14 stone crushers sealed, fines of over Rs 10 crore imposedप्रारंभिक आकलन में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है, जिसकी प्रक्रिया अलग से जारी है।

यह रही कार्रवाई किए गए 14 स्टोन क्रशरों की सूची:

1. मैo हाईवे कन्स्ट्रक्शन एंड क्रशर, ग्राम फतवा, तहसील लक्सर

2. मैo सिंह स्टोन क्रशर, ग्राम फतवा, तहसील लक्सर

3. मैo किसान स्टोन क्रशर, महतोली, तहसील लक्सर

4. मैo शुभ स्टोन क्रशर, मुजफ्फरपुर गुर्जर, तहसील लक्सर

5. मैo सूर्या स्टोन क्रशर, मुजफ्फरपुर गुर्जर, तहसील लक्सर

6. मैo तुलसी स्टोन क्रशर, ग्राम मुजफ्फरपुर गुर्जर (महतोली रोड), तहसील लक्सर

7. मैo सिंगल साइनपोस्ट, मुजफ्फरपुर गुर्जर, तहसील लक्सर

8. मैo बिल्डर्स इंटरप्राइजेज, नेहडूग, तहसील लक्सर

Major crackdown on illegal mining, 14 stone crushers sealed, fines of over Rs 10 crore imposed9. मैo दून स्टोन क्रशर, महतोली, तहसील लक्सर

10. मैo गणपति स्टोन क्रशर, जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, तहसील लक्सर

11. मैo चालिया स्टोन क्रशर, महतोली, तहसील लक्सर

12. मैo मां गंगा स्टोन क्रशर, बाड़ीडीप, तहसील व जिला हरिद्वार

13. मैo अलंकनंदा स्टोन क्रशर, बाड़ीडीप, तहसील व जिला हरिद्वार

14. मैo एसएस स्टोन क्रशर, बाड़ीडीप, तहसील व जिला हरिद्वार

प्रवर्तन दल में शामिल अधिकारी:

अभियान में उप निदेशक, खान अधिकारी, जिला खान अधिकारी हरिद्वार, मानचित्रकार, खान निरीक्षक, सर्वेक्षक एवं सहायक खनन प्रबंधक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author