कुंती नमन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव, फूलों की होली का दिया संदेश
हरिद्वार। कुंती नमन कॉलेज में सोमवार को होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया।
होली उत्सव के अवसर पर निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और रंगरहित होली मनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि रासायनिक रंगों से बचते हुए फूलों की होली खेलना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर के जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोदवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ. दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिका पायल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी, अंशिका जगता सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और मिठाई वितरण के साथ हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।


More Stories
महिला अस्पताल हरिद्वार डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
MDDA की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही
UPCL का बिजली चोरी पर शिकंजा, 22 पर कार्यवाही, 9 लाख की वसूली