MDDA की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बन रहे एक अवैध बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह निर्माण लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा कराया जा रहा था।
MDDA को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
इस दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, मनीष डिमरी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर सख्ती
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ पहले नोटिस जारी किया जाता है, और कार्य न रुकने की स्थिति में सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य कर लें।
निगरानी और निरीक्षण तेज
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अवैध निर्माण पर निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और नियमों के विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
Haridwar congrese – पुण्य तिथि पर चाचा नेहरू को किया याद
Subodh Uniyal महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर CMS को फटकार
Education News धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत