भारत का AI चैटबॉट 22 भाषाओं में देगा जवाब
छात्रों और छोटे व्यवसायों के लिए बड़ी राहत
भारत में तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐसा AI चैटबॉट पेश किया गया है, जो 22 भारतीय भाषाओं में संवाद करने में सक्षम है। इस नई पहल से अब AI का उपयोग करने के लिए अंग्रेज़ी जानना अनिवार्य नहीं रहेगा, जिससे छात्रों, छोटे व्यवसायों और गांव-शहर के आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह भारत-केंद्रित प्लेटफॉर्म वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय सेवाओं जैसे के ChatGPT और के Gemini को टक्कर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध AI समाधान डिजिटल समावेशन को तेज करेंगे और तकनीक की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसान बनाएंगे।
नई तकनीक के माध्यम से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सरकारी सेवाओं और छोटे कारोबारों में जानकारी प्राप्त करना पहले से अधिक सरल हो जाएगा। इससे न केवल डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जागरूकता भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

More Stories
22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट
आयुष और हर्बल को लेकर विश्व पटल पर कम हो रहा उत्साह
महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम को मिलेगा 325वा रावल, तैयारी पूरी