February 14, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

New Rawal will be appointed at Kedarnath on Mahashiratri

AI जनरेटेड सांकेतिक चित्र

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम को मिलेगा 325वा रावल, तैयारी पूरी

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम को मिलेगा नया रावल

42 साल के शिवाचार्य शान्तिलिंग्ग जो केदारलिंग के नाम से भी जाने जाते है,को मिलेगी जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। सोमवार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम को अपना 325वां रावल मिलने जा रहा है। वर्तमान रावल 70 वर्षीय भीमाशंकर लिंग ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने 42 वर्षीय शिष्य शिवाचार्य शांतिलिंग, जिन्हें केदार लिंग के नाम से भी जाना जाता है, को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें – Haridwar Kumbh 2027 को लेकर मेला प्रशासन की खास तैयारी

वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि इन दिनों शीतकाल के चलते केदारनाथ धाम के कपाट बंद हैं और रावल महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने मठ में प्रवास कर रहे हैं। वहीं आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने लिखित रूप से अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की।

इस संबंध में विधिवत घोषणा महाशिवरात्रि के दिन पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की जाएगी। इसी अवसर पर पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की भी घोषणा होगी। कार्यक्रम में पंचगाईं के हक-हकूकधारी और दस्तूरधारी ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।

New Rawal will be appointed at Kedarnath on Mahashiratri
AI जनरेटेड सांकेतिक चित्र

केदारनाथ में रावल अविवाहित होते हैं और कर्नाटक के वीरशैव संप्रदाय से संबंध रखते हैं। कपाट खुलने-बंद होने से लेकर छह माह की पूजा के संकल्प तक सभी प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान रावल की उपस्थिति में संपन्न होते हैं।

परंपरा के अनुसार रावल ही पुजारी को अचकन और पगड़ी पहनाकर डोली को ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना करते हैं। उन्हें “बोलांदा केदार” भी कहा जाता है। शीतकाल में भगवान केदारनाथ का स्वर्ण मुकुट भी रावल ही धारण करते हैं।

अब तक धाम में 324 रावल हो चुके हैं। परंपरा के अनुसार प्रथम रावल भुकुंड लिंग जी महाराज थे, जबकि वर्तमान में भीमाशंकर लिंग 324वें रावल हैं। महाशिवरात्रि पर शिवाचार्य केदार लिंग 325वें रावल के रूप में आध्यात्मिक दायित्व संभालेंगे।

About The Author