सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
QRT ने ज्वालापुर में दो मेडिकल स्टोर पर की बड़ी कार्यवाही, कई को नोटिस
हरिद्वार। नार्कोटिक एवं मन प्रभावी दवाइयों के क्रय-विक्रय अभिलेख उपलब्ध न कराने पर हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर क्षेत्र में दो मेडिकल स्टोरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
अपर आयुक्त, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशों तथा उप औषधि नियंत्रक द्वारा गठित त्वरित कार्यवाही दल (QRT) के अनुपालन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती के नेतृत्व में संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।
दो फर्मों को कराया गया बंद
“सेफ ड्रग, सेफ लाइफ अभियान” के तहत कोडीन युक्त कफ सिरप और स्वापक एवं मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री रोकने के उद्देश्य से ज्वालापुर स्थित:
कुमार केमिस्ट, आर्यनगर
का निरीक्षण किया गया। भारी अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों फर्मों के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए उन्हें बंद करा दिया गया।
लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
अपर आयुक्त के आदेशों के तहत स्वापक एवं मन प्रभावी औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख सही ढंग से न रखने पर संबंधित औषधि विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 4 अन्य फर्मों को मौके पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक हरीश सिंह, विनोद जगुड़ी, ऋषभ धामा, हार्दिक भट्ट एवं मेघा शामिल रहे।
सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा कि जनहित और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई जनपद हरिद्वार में निरंतर जारी रहेगी, जिससे मादक और मन प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।




More Stories
Haridwar News गंदे कामों में रोकता था पति पत्नि ने प्लान बनाकर निपटाया
Haridwar News घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
Haridwar Gas Cylinder News किल्लत के बीच वायरल वीडियो से हड़कंप