हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार के भगवानपुर विधानसभा के चुड़ियाला में सुनील सैनी राज्य मंत्री जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
जिसमें अलग अलग विभागों की करीब 80 समस्याओं में से लगभग 60 का निस्तारण तत्काल प्रभाव से किया गया।
बता दे कि यह अभियान 45 दिनों तक सभी 13 जनपदों में न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिवरों के माध्यम से चलाया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की अपनी समस्याएं जो प्रस्तुत की जाती हैं उनका प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में तुरंत समाधान किया जा सके।
इस दौरान भगवानपुर विधानसभा के चुड़ियाला में बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरण किए गए।
राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा अभियान जनता और शासन के बीच की दूरी कम करने के लिए एक सराहनीय अभियान है।
जिसमें प्रशासन स्वयं जनता के द्वार जाकर जनता की समस्या का समाधान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा ही परमो: धर्म की भावना को लेकर कार्य किया जा रहा है जिसके तहत पंक्ति के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले।
सुनील सैनी ने कहा कि लगातार न्यायपंचायत में शिविर लगाई जा रहे हैं, हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने स्वयं आनेको जगह पर जाकर इस अभियान का निरीक्षण किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया यह अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी, मंडल अध्यक्षअतुल, मास्टर सतपाल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, ग्राम प्रधान , जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


More Stories
धामी सरकार के 4 साल, मंत्री जी बोले शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद
पोर्टफोलियो बंटवारे में धाकड़ धामी की ‘धुरंधर गिरी’
धामी सरकार ने मंत्रियों के बीच बांटे विभाग, मदन कौशिक को पंचायत और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी