August 16, 2025

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Assembly Election 2027 भाजपा ने खुद लिखी बदलाव की कहानी- राजीव

Assembly Election 2027 – भाजपा ने खुद लिखी बदलाव की कहानी

लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा का भरोसा नहीं है और सिर्फ सत्ता बल से पद हथियाने की रही कोशिश -राजीव

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने आज कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की इबारत खुद अपने हाथों से लिख दी है।

Assembly Election 2027 bjp state his story for next election rajiv said
काँग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक और मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि

उन्होंने कहा कि हालिया जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव ने एक लकीर खींच दी है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा का भरोसा नहीं है और वह सिर्फ सत्ता बल से पद हथियाने में सफल रही है।

महर्षि ने कहा कि नैनीताल में लोकतंत्र का जिस तरह अपहरण हुआ, नेता प्रतिपक्ष और दूसरे विधायकों के साथ जिस तरह अमानवीयता का बर्ताव किया गया, उसे प्रदेश के लोग कभी नहीं भूलेंगे।

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का सरेराह अपहरण किया गया, वह उत्तराखंड के शांतिप्रिय समाज को चुभा है और जिस गन कल्चर की भाजपा ने शुरुआत की है, उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।

वैसे भी देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हर हथकंडे अपनाने के बावजूद भाजपा के अहंकार को जो चोट पहुंची है उससे आगामी Assembly Election 2027 की दशा और दिशा तय हो गई है, जिसे दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ साफ पढ़ा जा सकता है।

महर्षि ने कहा कि भाजपा ने राजनीति के स्तर को इतना बदनुमा कर दिया है कि प्रदेश के लोग उसे कभी माफ नहीं करेंगे। बेतालघाट का प्रकरण लोग कभी नहीं भूल सकते।

इससे पहले कभी पंचायत चुनाव में गोलियां नहीं चली थी लेकिन भाजपा ने देवभूमि का शांत मिजाज वोट चोरी के फेर में आपराधिक बना दिया।

प्रदेश के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने जोर देकर कहा कि भाजपा के लोगों में इतना भी संस्कार नहीं बचा है कि नेता प्रतिपक्ष, निर्वाचित विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ शालीनता का व्यवहार किया जाना चाहिए, उनके साथ जिस कदर अभद्रता की गई, वह सर्वथा अक्षम्य है और पूरे देश ने इस अप्रिय घटनाक्रम को देखा है।

इससे भाजपा का जनविरोधी चेहरा उजागर हुआ है और यह भी सिद्ध हुआ है कि भाजपाइयों का चरित्र लोकतंत्र विरोधी है था वे सत्ता के बल पर जनमत का अपहरण करने में विश्वास रखते हैं।

सत्ता की भूख में अंधे लोगों के प्रति प्रदेश की जनता का विश्वास खत्म हो गया है और इसके साथ ही भाजपा के सत्ताच्युत होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

यह इबारत प्रदेश की जनता पढ़ रही है किंतु भाजपा अगर इसे अपनी उपलब्धि मान रही है तो ये गलतफहमी जल्द दूर हो जाएगी और निश्चित रूप से Assembly Election 2027 में बदलाव की आंधी बहेगी।

इसका इंतजाम खुद भाजपा ने कर दिया है। प्रशासनिक मशीनरी का जिस तरह पंचायत चुनाव में दुरुपयोग किया गया, वह सबके सामने है।

About The Author