Chandi devi Mandir – आजीवन ट्रस्टी गीतांजलि ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
हरिद्वार । चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार शाम मां चंडी देवी परमार्थ ट्रस्ट की आजीवन ट्रस्टी गीतांजलि गिरी मंदिर पहुंची।
यहां पहुंचकर कर उन्होंने मां चंडी की पूजा की और मंदिर परिसर में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें – सीएम धामी की जीरो टॉलरेंस की नीति, 3 साल में नाप दिए 150 अधिकारी
गीतांजलि गिरी ने कर्मचारियों से मंदिर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और गर्मी के मौसम में जगह-जगह पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के आदेश दिए।
आप भी सुने क्या बोली गीतांजलि
सुरक्षा को देखते हुए श्यामपुर थाने की पुलिस भी इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद रही।
गीतांजलि ने कहा कि महंत रोहित गिरी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहे इसके लिए वे महंत रोहित गिरी के आने तक सभी व्यवस्थाएं संभालती रहेगी।
उनके अनुसार कुछ लोग मंदिर की छवि धूमिल करना चाहते हैं, लेकिन वे अपने प्रयास में कामयाब ना होंगे।



More Stories
मदद के लिए बढ़े हाथ – जरूरतमंद परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान