स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का किया स्वागत
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को बताया पार्टी का कर्मठ और सच्चा कार्यकर्ता
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें – खिलाड़ियों को मिलेगी आर्थिक मदद, 15 मार्च से होगा ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने कहा कि आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और युवाओं को जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम होगा।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आशुतोष शर्मा पार्टी के सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने लंबे समय से पार्टी की सेवा की है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। ऐसे ही कर्मठ कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने के साथ विचाराधारा को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे पार्टी के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता से लेकर आमजन तक सभी का सम्मान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, पार्षद अनुज सिंह, लव शर्मा, सतविंद्र सिंह, सुनील सैनी, अंकित चौधरी, चेतन कोचर, श्रवण चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, प्रणव यादव आदि शामिल हुए।

More Stories
Uttrakhand Poltics कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, राजीव बोले—“जंगलराज जैसे हालात”
Haridwar Grameen से कांग्रेस को बड़ा झटका: साधुराम चौहान समर्थकों संग भाजपा में शामिल
धामी सरकार के 4 साल, मंत्री जी बोले शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद