Capacity Building workshop for teachers organized in dps haridwar
Haridwar- CBSE (CEO) देहरादून द्वारा भौतिक विज्ञान की कक्षा ग्यारह एवं बारह के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय “Capasity Building” कार्यशाला’ का आयोजन किया गया।
डीपीएस रानीपुर में आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ0 अनुपम जग्गा ने सभी आगन्तुक शिक्षकों का स्वागत करते हुए ‘भौतिक विज्ञान शिक्षण की चुनौतियाँ’ विषय पर अपने विचार रखे
उन्होंने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षक को बहुआयामी शिक्षण गतिविधियों को अपनाते हुए प्रत्येक स्तर के विद्यार्थी तक अपनी पहुंच
बना कर जुड़ाव बनाते हुए अपने विषय को सरल एवं सुलभ बनाना चाहिए।
यदि शिक्षण उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाया जाए तो उसका प्रभाव छात्र के मन-मस्तिष्क पर दीर्घ काल तक रहता है।
भौतिक विज्ञान पढ़ाने का उद्देश्य छात्र की सृजनात्मक क्षमता का विकास करना ही है।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ0 अनुपम जग्गा ने पाठयोजना के विभिन्न पहलूओं पर प्रकाश डालते हुए कहा
कि भौतिक विज्ञान-शिक्षण के लिए पाठयोजना बनाते समय आकर्षक सहायक सामग्री का चयन करना चाहिए।
एक सफल शिक्षक वही होता है जो अपने शिक्षण में लगातार सुधार लाए
और प्रायोगिक तौर पर विद्यार्थियों को अपने विषय में सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने का प्रयत्न करे।



More Stories
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग
NPPL Hospital 36 सप्ताह की गर्भवती महिला के लिए साबित हुआ वरदान
Pilot Baba College में गरबा और डांडिया की धूम, छात्रों की प्रस्तुति ने बांधा समा