प्रांतीय पुलिस एसोसिएशन (PPS) की नवगठित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी से शिष्टाचार भेंट की गई।
हरिद्वार में कांवड़ ड्यूटी संपन्न कर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को श्रावण मास में शिव के प्रिय रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सफल कांवड़ यात्रा हेतु किए गए मार्गदर्शन हेतु उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को सफल कांवड़ ड्यूटी हेतु बधाई दी गई।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को PPS कैडर रिव्यू के संबंध में भी प्रत्यावेदन माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में उपाध्यक्ष स्वप्न किशोर सिंह,
राकेश देवली, शाहजहां अंसारी, डॉक्टर जगदीश चंद्र, प्रकाश चंद्र आर्य रेनू लोहानी,
राजेश भट्ट, लोकजीत सिंह, जोध राम जोशी, महेश चंद्र बिंजौला एवं विवेक कुटियाल सम्मिलित रहे।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात