*पिथौरागढ़-सुवालेख नामक स्थान पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू ।*
सोमवार की सुबह सुवालेख नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उसमें दो लोग सवार थे।
बताया यह ज रहा है कि दोनों सवार लोगों में महिला की मौत हो गई जबकि पुरुष गंभीर रूप से घयल है।
सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ
पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ईको मारुति कार UK05B1490 है,।
जिसमे 01 पुरुष व 01 महिला सवार थे, सुवालेख के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया व महिला की मौके पर मृत्यु हो गई।
पूछताछ में पाया गया कि हीरा सिंह बिष्ट जगदम्बा कॉलोनी पिथौरागढ़ का रहने वाला है।
जिसे घायल अवस्था में निकालकर 108 के माध्यम अस्पताल भेजा गया व मृत महिला जानकी खाती जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण