देहरादून(अरुण शर्मा)। पुष्पा फिल्म से फिल्म जगत में नया इतिहास लिखने वाले अल्लू अर्जुन गुरुवार को उत्तराखंड में थे अपने निजी प्रवास पर 1 हफ्ते के लिए उत्तराखंड आए अल्लू अर्जुन की झलक पाकर सभी लोग उत्साहित हो गए।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण के सुपर स्टार किसी फिल्म की शूटिंग में नहीं आए बल्कि `नरेंद्र नगर स्थित `Ananda’ Resort आए हुए हैं।
वह पुष्पा फिल्म की शूटिंग और काम से हुई थकान को आराम कर मिटाना चाहते हैं। तकरीबन हफ्ते भर वह यहाँ रहेंगे। उनका किसी से मिलने का औपचारिक कार्यक्रम इस दौरान नहीं है।
ये भी कहा जा रहा है कि वह पुष्पा फिल्म के नायक पुष्पा के चरित्र मे शूटिंग खत्म होने के बावजूद डूबे रहने से हटने के लि `आनंदा’ पहुंचे हैं।
उनका वहाँ किसी से न मिलने और आनंदा में ही आराम करने का कार्यक्रम गुप्त रूप से तैयार किया गया है। पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन अपनी माशूका को पटाने के लिए अपना कंधा एक तरफ झुकाते हुए `तेरी झलक अशर्फी गाता है’। उनकी इस अदा पर पूरा भारत डोल रहा है।



More Stories
Haridwar News गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत तीन लोग बहे, दो का रेस्क्यू; चालक लापता
अनुपूरक बजट में Haridwar kumbh को 290,हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर को 30 करोड़ रुपये
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण