हरीद्वार(अरुण शर्मा)। भाजपा में भीतरघात के आरोपों का सिलसिला कम होने के नाम नही ले रहा है।
कई विधायको के बाद अब बिशन सिंह चुफाल ने भी भीतरघात होने का आरोप लगा दिया है।
विधायको ओर प्रत्यशियों के इन सभी आरोपों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सलाह दी है कि वे पार्टी फोरम पर अपनी बात रखे।
सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अचानक हरिद्वार दौरे पर पहुंचे।
सड़क मार्ग से पहुंचे धामी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तो वही जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में दिन का भोजन भी किया अचानक बने इस कार्यक्रम में धामी ने जहां सरकार के संकल्प की बात दोहराई और मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा किए जाने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, तो वहीं उन्होंने भीतरघात का आरोप लगा रहे विधायकों और प्रत्यशियों को पार्टी फोरम पर अपनी आवाज को उठाने की सलाह दी।


More Stories
Haridwar Kumbh 2027 नया उदासीन अखाड़े के दो गुट आमने-सामने
High Speed Nmo train जल्द ही मेरठ से ऋषिकेश तक चलेगी
Patanjali Yogpith में तैयार किए जाएंगे IAS- IPS, बाबा रामदेव की बड़ी घोषणा