Sonia Gandhi health update हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
कनखल में कांग्रेस नेताओं का आयोजन, मां गंगा से प्रार्थना कर जल्द स्वस्थ होने की कामना
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित श्री महाराज अग्रसेन घाट पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष जतिन हांडा एवं पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर उनके जल्द स्वस्थ होने और पुनः सक्रिय होकर देश सेवा करने की प्रार्थना की।
ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा और पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा कि सोनिया गांधी ने यूपीए अध्यक्ष के रूप में देश को कई महत्वपूर्ण योजनाएं दीं, जिनमें मनरेगा, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली और अशोक शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं और उन्होंने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। सभी कांग्रेसजनों ने मां गंगा से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर विनोद कश्यप, हरजीत सिंह, हरद्वारी लाल, जगदीप असवाल, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, आशु श्रीवास्तव, बृज मोहन बर्थवाल, राहुल चौधरी, वसीम सलमानी, कामेश्वर यादव, मोनू, मुनीर आलम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, विमल सैनी, लव गुप्ता, अंकुर सैनी, इंजीनियर आकाश बिरला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
एल्बुमिन इंजेक्शन घोटाला: सरकारी अस्पताल से 3 महीने में 100 इंजेक्शन गायब
Drugs and Cosmetics Act सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सेशन कोर्ट से कम में सुनवाई नहीं
CDSCO का बड़ा आदेश: Doxycycline और Carbimazole की PIL में नए साइड इफेक्ट जोड़ने को कहा