देहरादून- रविवार को भाजपा ने चुनावी थीम सांग ओर चुनावी बैनर को जारी किया।
भारतीय जनता पार्टी 1 फरवरी से चुनाव महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि
इस अभियान शुरुआत अवसर पर हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल के जयराम ठाकुर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक एवं सभी पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर पार्टी की और से चुनावी थीम सॉन्ग और चुनावी बैनर को जारी किया गया।
चुनाव प्रभारी ने बताया कि कोरोना काल में सुरक्षित चुनावी कैम्पेन के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्धारा तय कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी 70 विधानसभाओं में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान होने वाली वर्चुअल जनसभा में LED स्क्रीन के माध्यम से भी आम लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। हमने साबित किया, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए क्यूँ जरूरी है।
उन्होने कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवभूमि की जनता बखूबी जानती है कि चार धाम चार काम का नारा लगाने वाली कॉंग्रेस पार्टी की सरकार आने पर एक ही काम होता है दाम वसूलना।
राज्य में इनकी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे, देश के पहले ऐसे सीएम रहे जो मुख्यमंत्री रहते स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेन्स देते नज़र आए।
यही नेता एक और सीएम रहते किए अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं वहीं दूसरी और अपनी पार्टी के साथ विकास का ज्ञान बघार कर जनता को बरगलाने का असफल प्रयास करते है।



More Stories
International Film निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
Akshay Kumar ने की सीएम धामी से मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर चर्चा
Navratri Durga Ashtami पर कन्या पूजन कर भक्तों ने लिया पुण्य लाभ