Uttrakhand’s first lady IG jail meet Ritu Khanduri
देहरादून. उत्तराखंड पुलिस रक्षक कारागार की आईजी विमला गुंज्याल ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की.
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आईपीएस विमला गुंज्याल को
उत्तराखंड की पहली महिला आईजी कारागार का पदभार मिलने पर बधाई एवं शुभकामना दी.
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न विषयों पर आईजी से बातचीत की.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की
रोकथाम और घटित अपराधों के निस्तारण के लिए सभी संभव प्रयास किए जाए.
महिला और बच्चों के अधिकारों के साथ उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए भी पुलिस विभाग का सहयोग आवश्यक है.
विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषतौर पर प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं नशे के सौदागरों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाए जाने की बात कही|



More Stories
हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध ARTO का अभियान
मदद के लिए बढ़े हाथ – जरूरतमंद परिवार को भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक चाक
डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग