Smart city Dehradun- Dm in action j. E. Supand
देहरादून – राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ढिलाई बरतने को लेकर
जिलाधिकारी डॉ आर.राजेश कुमार ने संबंधित जे.ई. जयकृत को सस्पेंड कर दिया है।
राजधानी देहरादून के कनक चौक पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम लंबे समय से चल रहा था।
एक हफ़्ता बीत जाने के बाद भी प्रोजेक्ट से जुड़े संबंधित ठेकेदार और जे.ई. काम पूरा नहीं कर पाए
और सड़क के किनारे हुई खुदाई के चलते आमजन को आवाजाही में तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा था।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून ज़िलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने मौक़ा मुआयना
करके फ़ौरी तौर पर सम्बंधित जे.ई. जयकृत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
देहरादून जिलाधिकारी डॉ आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यसचिव के साफ- साफ निर्देश हैं
कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ज़रा भी लापरवाही ना बरती जाए इसी के मद्देनज़र ये एक्शन लिया गया है।



More Stories
SSP Kumbh मेला वाहन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण
Gurukul Kangadi university विशेष पुरातन छात्र संवाद कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
मौत से जंग लड़ते नवजात को मिली नई जिंदगी, NPPL Hospital ने किया कमाल