PM Modi सरकार के 8 साल, नेताओं ने गिनाई उपलब्धि
PM Modi- पुरे देश में भाजपा नेता मोदी सरकार की कुछ इस तरह बता रहे ऐतिहासिक
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ऐतिहासिक कार्यों को करते हुए 8 वर्ष पूर्ण सफलता के साथ पूरे कर रही हैं।
तो देश का आत्मविश्वास देशवासियों का खुद पर भरोसा भी अभूतपूर्व है आज दुनिया भर के वैश्विक मंचों पर हमारे देश की ताकत बढ़ी है।
मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाडा मना रही है।
यह सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं अपितु हजारों लाखों कार्यकर्ताओं के सहयोग से अंतिम पायदान तक बैठे उस व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है।
ताकि वह भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें डबल इंजन की सरकार केंद्र में मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में माननीय धामी के नेतृत्व में जिस तरह से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है ।
जन कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने का काम कर रही है यह सर्वविदित है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान योजना जैसी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज योजना के माध्यम से पाँच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने का काम कर रही है।
अभी तक पूरे देश में सवा तीन करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल चुका है।
PM Modi जनपद हरिद्वार में 80हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया है।


More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही