अरूण अध्यक्ष और अनिल वरिष्ठ महासचिव मनोनीत
देहरादून। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया का उत्तराखंड मैं विस्तार करतेेेे हुए अरुण शर्मा अध्यक्ष की जिम्मेदारी जबकि अनिल सती को वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया है ।
मीडिया फैडरेशन आफ इंडिया का उत्तराखण्ड प्रदेश हेतु अरूण शर्मा को अध्यक्ष और अनिल सती को वरिष्ठ महासचिव जबकि
रविन्द्र नेगी को महासचिव, रानू राजपूत को उपाध्यक्ष और अनुराग गुप्ता को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।
फैडरेशन के राष्टीय अध्यक्ष अरूण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही राज्य की पूरी कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सभी जिलों में फैडरेशन की ईकाइयों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फैडरेशन पिछले कई सालों से लगातार पत्रकारों के हित हेतु कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों से आशा की है से सभी आपसी मन मुटाव को भुलाकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेंगे।
शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में पत्रकारों की हितों की लड़ाई फैडरेशन पिछले सात सालों से लड़ती आ रही है और भविष्य में भी यह जारी रहेगी।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही