March 28, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

kumbh-mela-2027 Rewared annouced for Logo desine

Kumbh Mela 2027 का लोगो डिज़ाइन करो इनाम पाओ

Kumbh Mela 2027 के लिए लोगो डिज़ाइन करो इनाम पाओ

हरिद्वार मेला प्रशासन की पहल, चयनित डिज़ाइनर को किया जाएगा सम्मानित

हरिद्वार। आगामी Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के तहत मेला प्रशासन ने आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है।

इसके अंतर्गत कुम्भ मेला–2027 के आधिकारिक ‘लोगो’ डिज़ाइन के लिए नागरिकों से रचनात्मक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।

kumbh-mela-2027 Rewared annouced for Logo desine मेलाधिकारी सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया कि कुम्भ मेला भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस बार आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के साथ-साथ आमजन की रचनात्मक भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ‘लोगो’ ऐसा होना चाहिए, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुम्भ की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

यह लोगो कुम्भ मेला–2027 की प्रमुख पहचान बनेगा, इसलिए इसमें नवाचार और परंपरा का संतुलन होना आवश्यक है।

प्रविष्टि भेजने के इच्छुक प्रतिभागी अपना डिज़ाइन 15 दिनों के भीतर सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी के रूप में मेला नियंत्रण भवन, निकट हर की पैड़ी, हरिद्वार स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा डिज़ाइन kumbh.ccr@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।

मेला प्रशासन द्वारा चयनित लोगो डिज़ाइन के डिज़ाइनर को सम्मानित भी किया जाएगा।

मेलाधिकारी ने उत्तराखंड के नागरिकों, कलाकारों, डिजाइनरों, युवाओं और छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल में भाग लेने की अपील की है, ताकि उनकी रचनात्मकता के माध्यम से कुम्भ मेला–2027 की पहचान को नया आयाम मिल सके।

About The Author