Haridwar – हरिद्वार के रिहायसी इलाको में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है.
हाथी और मगरमच्छ के बाद बुधवार की देर रात कोबरा साँप घर में निकलने से हड़कंप मच गया.
एक तोकोबरा ऊपर से उसके तेवरों ने परिवार वालो केहोष उड़ा दिए.
हरिद्वार के मिस्सरपुर में एक घर में कोबरा सांप घुस आया।
करीब 4 फुट लंबे कोबरा को देखते ही घर में मोजूद लोगों के होश उड़ गए।
आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बेड के नीचे छिपे कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
गौरतलब है की बरसात के सीजन में सांपो के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
ऐसे में क्यूआरटी टीम को आयदिन सांप मिलने की सूचना पर दौड़ना पड़ रहा है।


More Stories
Property Investment अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट पर कसेगी नकेल, रेरा होगा मजबूत
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) उत्तराखंड के लिए वरदान साबित हुई योजना
चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 10 होनहारों ने बनाई सेना में अपनी जगह