उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासनादेश जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके साथ ही यह निर्णय प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की वास्तविक एवं संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है।
फिल्म के माध्यम से समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल आस्था और धर्म का विषय नहीं है,बल्कि यह भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है।
इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना विकसित होती है। इसलिए सरकार ऐसी सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।
साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

More Stories
Uttrakhand Commercial LPG के लिए तैयार हो गई SOP, कोटा हुआ तय
Haridwar Kumbh 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
Pod Texi in Haridwar 21 किलोमीटर के रूट पर बनेंगे 21 स्टेशन