देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार जेल विभाग में एक बड़ा काम हुआ है।
आईजी जेल पुष्पक ज्योति के प्रयासों से उत्तराखंड की जेलों में 22 साल बाद बम्पर प्रमोशन हुए है।
आई जी जेल पुष्पक ज्योति ने बताया कि कल कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मी सुदर्शन कुमार की डीपीसी की गयी और उनका प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ।
पिछले 22 वर्षों के बाद कारागार विभाग में किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मी का प्रमोशन आरक्षी चालक के पद पर हुआ है।
इससे पूर्व 28 मार्च 2022 को 22 वर्ष बाद ही 11 हेड वार्डर डिप्टी जेलर पद पर पदोन्नत हुए थे।
महानिरीक्षक, कारागार का पद ग्रहण करने के पश्चात श्री पुष्पक ज्योति ने लम्बे समय से अटकी पदोन्नित प्रक्रिया को सुचारू किया।
यह भी एक कीर्तिमान है कि 22 वर्षों में पहली बार कारगार विभाग में इतने व्यापक स्तर पर कर्मियों की पदोन्नति हुई है।
कुछ समय पूर्व लगभग 06 वर्षों के पश्चात 37 वार्डर का हेड वार्डर पद पर प्रमोशन भी हुआ था।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही