Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। कैंट थाने में मंत्री की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर 10 सदस्यीय विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया है।
एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग और कूटरचित दस्तावेज भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा।
वहीं, स्वास्थ्य कारणों से अभी तक मंत्री रेखा आर्य के आधिकारिक बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद विवेचना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से कैंट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है।
एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई 10 सदस्यीय एसआईटी की कमान क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। एसआईटी के अन्य सदस्य जांच में सहयोग करेंगे।
एसपी ग्रामीण जया बलूनी ने बताया कि मंत्री रेखा आर्य के स्वास्थ्य कारणों से अभी उनके आधिकारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
चूंकि वह इस मामले की मुख्य शिकायतकर्ता हैं, इसलिए उनके बयान जांच की दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे। इसके साथ ही पुलिस कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग और कूटरचित दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएसएल भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी।


More Stories
Food Sefty department की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही
उत्तराखंड में PAC में भी अपनी सेवाएं दे सकते है अग्निवीर
Haridwar Education -स्कूल की शिक्षा व्यवस्था परखने DM ka औचक निरीक्षण