हरिद्वार- रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी, एमएलसी डॉ संजय प्रकाश मयूख हरिद्वार प्रवास पर रहे.
परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे डॉ संजय का बीजेपी कार्यकर्ताओं नेस्वागत व अभिनन्दन किया.
भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल के नेतृत्व में डॉ संजय प्रकाश मयूख व् उनके परिवार का स्वागत किया गया.
रोहन सहगल ने कहा कि हरिद्वार पहुँचे डॉ संजय जिनसे मिलकर उनसे कई विषयों पर चर्चा की गई.
डॉ संजय मयूख ने माँ मनसा देवी, माँ चंडी देवी के दर्शन करने के बाद माँ गंगा आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान श्री गंगा सभा कार्यालय में गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, वरिष्ठ भाजपा नेता और
तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया।



More Stories
खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
Minister Rekha Arya मामले में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित, ऑडियो और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच
Ankita Bhandari को लेकर राजधानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च