हरिद्वार। हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका का चुनाव अब त्रिकोणीय रंग लेता नजर आ रहा है।
शुरुआती दौर में भाजपा कांग्रेस के बीच दिखाई देने वाली लड़ाई को लेबर आयुक्त की मजबूत दावेदारी ने त्रिकोणीय बना दिया है।
शिवालिक नगर पालिका के लिए दूसरी बार चुनाव हो रहा है।
जिसमे भाजपा ने निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा पर अपना भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने महेश प्रताप राणा को मैदान में उतार कर पुरानी जंग को दुबारा से लड़ने का एलान कर दिया है।
यह भी पढ़े- शिवालिक नगर पालिका में पार्टी को एकजुट करना और भरष्टाचार बड़ी चुनौती
ऐसे में हरिद्वार ओर देहरादून सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके रिटायर्ड लेबर कमिश्नर सुरेश चन्द आर्य की मजबूत दावेदारी ने इस पुराने मुकाबले में नाइ जान डाल दी है।
दअसल इस सीट पर भरस्टाचार को लेकर कांग्रेस भाजपा को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।
इसी बीच सुरेश आर्य ने अपने कार्यकाल में किये गैर काम को आधार बना कर दावेदारी क्या की कि भाजपा और कांग्रेस को अपना गणित बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
दअसल सुरेश शिवालिक नगर के नवोदय क्षेत्र से आते है जंहा भाजपा के खिलाफ सबसे अधिक नाराजगी चल रही है।
ऐसे में सुरेश आर्य की साफ छवि और भाजपा के खिकाफ माहौल बीजेपी को मुश्किल में डाल सकती है।
सुरेश आर्य अपनी दावेदारी पर पर कहते है कि वे इस परीक्षा में खुद को आजमाने के लिए खड़े हुए है।
उनका कहना है कि उनके अपने कार्यकाल में लेबर के लिए किए गए कार्य जीत का आधार है।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में वे पूरी मेहनत और लगन के साथ बैठने जा रहे है।


More Stories
मदन कौशिक की जन आशीर्वाद यात्रा के सहारे 2027 का दिखेगा ट्रेलर
Madan Kaushik कैबिनेट मंत्री बन दमदार वापसी, विरोधी खेमे में बढ़ी हलचल
मदन कौशिक ने फिर दिखाया अपना राजनीतिक वजूद, तीसरी बार कैबिनेट में जगह