होली मिलन के बहाने एकजुट हुआ मदन विरोधी खेमा़, उज्ज्वल पंडित ने दिखाई ताकत
हरिद्वार। होली मिलन समारोह में हरिद्वार की राजनीतिक प्रभुता को चुनौती देते हुए रंग देखने को मिले।
हरिद्वार की राजनीति में इन दिनों नई हलचल में हरिद्वार शहर से पांच बार के विधायक मदन कौशिक के विरोधी खेमे की एकजुटता शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा SIR, in सीटों पर पड़ सकता है असर
इस समारोह में मदन समर्थित कोई भी चेहरा नहीं दिखाई दिया या यूं कहे कि बुलाया नहीं गया।
शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और एक समय में शहर विधायक मदन कौशिक के करीबी रहे उज्ज्वल पंडित के होली मिलन से मदन विरोधी खेमे को नई हवा देने का ‘शुभारंभ’ माना जा रहा है।
भाजपा के बड़े चेहरों ने बढ़ाया होली मिलन का रोमांच
होली मिलन कार्यक्रम में मदन विरोधी खेमे के कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आए।
जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री सुनील सैनी, पार्षद अनुज सिंह सहित कई बड़े नाम शामिल रहे।
इस आयोजन को राजनीतिक विश्लेषक आगामी सियासी समीकरणों के संकेत के रूप में देख रहे हैं। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के माध्यम से उज्ज्वल पंडित ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए समर्थकों की बड़ी संख्या जुटाई।
क्या कहते है उज्ज्वल पंडित?
होली मिलन के सहारे राजनीति शक्ति प्रदर्शन पर उज्ज्वल पंडित कहते है कि उन्होंने यह होली मिलन शहर को नशा मुक्त करना, आपसी सौहार्द के लिए आयोजित किया था। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के बाद एक नई टीम हरिद्वार को मिली है। जिसका लाभ शहर को होगा।
बढ़ती सक्रियता से बढ़ेगी सियासी सरगर्मी
हरिद्वार की राजनीति में मदन कौशिक का लंबे समय से प्रभाव रहा है, लेकिन हाल के घटनाक्रम संकेत दे रहे हैं कि विरोधी गुट अपनी रणनीति को मजबूती दे रहा है। मदन से अलग होकर उज्ज्वल पंडित की सक्रियता और समर्थकों की भागीदारी को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बरकरार रही एकजुटता तो बदलेंगे समीकरण!
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यह एकजुटता बरकरार रही तो आने वाले समय में हरिद्वार की सियासत में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल होली मिलन के बहाने हुआ यह शक्ति प्रदर्शन शहर की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
Assembly Election 2027 कांग्रेस ने भरा दम, एकजुटता का दिया संदेश
हरिद्वार कांग्रेस की विधानसभा सत्र बढ़ाए जाने की माँग
नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड आया नया मोड, अमित चौहान का बड़ा आरोप