March 2, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

कुंती नमन कॉलेज में छात्रों ने उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव

कुंती नमन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव, फूलों की होली का दिया संदेश

हरिद्वार। कुंती नमन कॉलेज में सोमवार को होली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर रंग-बिरंगे परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया।

Kunti Naman college celebrated Holi with joy होली उत्सव के अवसर पर निदेशक पारस सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और रंगरहित होली मनाने का संदेश दिया।

Kunti Naman college celebrated Holi with joy उन्होंने कहा कि रासायनिक रंगों से बचते हुए फूलों की होली खेलना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर, रंगोली प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Kunti Naman college celebrated Holi with joy इस अवसर पर प्राचार्य ऋषिका चौहान, निदेशक आर के जोशी, राघवी सैनी, अलका सैनी, नरेंद्र कुमार, पारुल गोदवाल, नेहा त्यागी, प्रिंस कुमार, प्रियंका कश्यप, सुगंधा सैनी, मेघा, विशाखा, रिचा पाल, जूही, डॉ. दीपिका, पलक गुप्ता, हिमांशु, रोहित सैनी, मंजू, रसिका पायल, रश्मि पटेल, योगेश कुमार, नरेंद्र भंडारी, अंशिका जगता सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और मिठाई वितरण के साथ हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सभी को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

About The Author