हरिद्वार। 25 अप्रैल को कुमार विश्वास हरिद्वार में “Apne Apne Ram” (अपने अपने राम) कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तीन दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम हर की पौड़ी पर आयोजित किया जायेगा।
गंगा आरती के बाद आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 25, 25, और 27 अप्रैल तक चलेगा।
खास खबर – भाजपा विधायकों ने डुबाई अपने प्रत्याशी की लुटिया, फंस गई हरिद्वार सीट
अपने अपने राम कार्यक्रम में कुमार विश्वास अपने अलग ही अंदाज में भगवान श्रीराम की कथा का वर्णन करेंगे।
हिंदी कवि कुमार विश्वास आगमी 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक गंगा तट पर अपने अपने राम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया की गंगा सभा अपने अपने राम कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सनातन के प्रति जागरूक और पूरे देश में धार्मिक अलख जगाने का काम करेगी।
उन्होंने बताया की 25 अप्रैल से गंगा आरती के बाद कार्यक्रम शुरू होगा जो रात 11 बजे तक चलेगा।
इस अवसर पर गंगा सभा के पदाधिकारियों में श्री गंगा सभा की और से तन्मय वशिष्ट महामंत्री श्री गंगा सभा, अविनाश क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, गोपाल प्रधान प्रचार मंत्री, देवेंद्र पटुवर, सचिव, वीरेंद्र कौशिक सचिव,अवधेश कौशिक सचिव, वैभव विद्याकुंल सचिव, उज्ज्वल पंडित सचिव मौजूद रहे रहे।



More Stories
Haridwar Kumbh 2027 से पहले धर्मनगरी का मेकओवर! एक रंग एक रूप में दिखेगा शहर
National Unity Day उत्तराखंड के सभी थानों में होगा ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
Haridwar News तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की गंगा पूजन