American Aashram Haridwar भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की खुर्द बुर्द की जा रही संपत्ति को लेकर शिव नगर रानीगली निवासी समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने अमेरिकन आश्रम के गेट के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया।
नितिन यादव ने कहा कुछ भू माफियाओं द्वारा अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जा कर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है।
अमेरिकन आश्रम की कई बीघा जमीन एक दूसरी जमीन प्रोपर्टी में मिला कर सीमेंट की शील्ड की दीवार रातों रात खड़ी कर दी गई है। ओर आश्रम की भूमि पर कब्जा कर लिया गया।।
समाजसेवी कपिल जौनसारी व हिमांशु वर्मा ने कहा पिछले कई सालों से इस सम्पत्ति पर लोग कब्जा करना चाहते है, पहले भी हमने हरिद्वार जिला मजिस्ट्रेट ओर सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया था और इस सम्पत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कारवाही की मांग की थी,
शिव नगर गली निवासी दिनेश खड़का ,ओम मलिक, व रितेश समाजसेवी ने कहा हरिद्वार प्रशासन को अमेरिकन आश्रम पर की संपत्ति पर कब्जा करने वालों की जांच कर उन पर कड़ी से कड़ी कारवाही करनी चाहिए। ओर जमीन कब्जा मुक्त करानी चाहिए।।
नितिन यादव ने कहा अगर इस सम्पत्ति की जल्द जांच नहीं होती तो अमेरिकन आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार तक क्षेत्रवासियों के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा।।
प्रदर्शन करने वाले में शिवकुमार राजपूत, शुभम जोशी, लव पांडे, करन पंत, मोनू राजपूत आदि उपस्थित थे

More Stories
कुशल प्रशासनिक प्रबंधन से कावड़ मेला हो रहा दिव्य एवं भव्य
कांवड़ मेला-2026 – 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रहेगे स्कूल
Akash Educational सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के फाज़ अहमद NEET में बने हरिद्वार सिटी टॉपर बने