October 20, 2026

24x7breakingpoint

Just another WordPress site

Dandia Garba organised by Shri vaishv bandhu Samaj Haridwar

डांडिया और गरबा में जमकर थिरके श्री वैश्व बंधु समाज के लोग

हरिद्वार में श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग एवं वसुधैव कुटुंब ने किया डांडिया महोत्सव का आयोजन

हरिद्वार: श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग एवं वासुदेव कुटुंब के संयुक्त तत्वाधान में शंकर आश्रम स्थित होटल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।

डांडिया क्वीन, रैंप वॉक, फनी गेम के साथ प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

Dandia Garba organised by Shri vaishv bandhu Samaj Haridwar उन्होंने सभी को नवरात्रों और दशहरे की शुभकामनाएं दी और कहा कि मां दुर्गा आराधना से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। डांडिया मां दुर्गा की आराधना को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुति है।

महिला विंग की संयोजक पिंकी अग्रवाल एवं नीति मेहता ने कहा कि नौ दिनों चल चलने वाले नवरात्र उत्साह और ऊर्जा के प्रतीक हैं।

Dandia Garba organised by Shri vaishv bandhu Samaj Haridwar मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति दी जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला विंग लगातार काम कर रही है।

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार सामान के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

रेनू अरोरा व सोनिया अरोड़ा ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना और पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं चिराग अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना चाहिए।

महिला सशक्त होंगी तो समाज को मजबूती होगा। वैश्य समाज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा दे रही है।

Dandia Garba organised by Shri vaishv bandhu Samaj Haridwar डांडिया क्वीन, रैंप वॉक, फनी गेम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर ज्योति अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, तोशी अग्रवाल, शोभना, रुचि मेहता, संध्या अग्रवाल, पारुल जैन, सोनल मित्तल, दीक्षा मेहता, मीनाक्षी, नीति मेहता, पूजा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल,

शिप्रा अग्रवाल, सलोनी, प्रियंका जैन, रीना मित्तल, रेखा गुप्ता, आकांक्षा, आंचल मेहता, पारुल मित्तल, पूजा जैन, पूनम गुप्ता, रेखा, सपना गुप्ता,

निधि अग्रवाल, सोनिया अरोड़ा, रेनू अरोरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

About The Author