हरिद्वार। Amarnath Yatra के लिए बनाए गए श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है।
जिसमें जुना अखाड़े के पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज को दुबारा सदस्य बनाया गया है।
जम्मू कश्मीर के LG Manoj Sinha का आभार व्यक्त करते हुए स्वामी Avdheshanand ने कहा कि jammu And Kashmir भारत का मुकुट मणि है।
यह भी पढ़ें – kedarnath Dham में युवाओं का डांस वायरल, पड़ा भारी
उन्होंने कहा कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड के
पुनर्गठन में मुझे पुनः सदस्य के रूप में नामित करने पर धन्यवाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके कहा कि भगवान अमरनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।
हम सब कश्मीर की सेवा में तत्पर सेनाओं के साथ हैं — और भारत माता की सेवा में समर्पित हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारे वीर सशस्त्र बल जिस प्रकार सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।उनका त्याग और बलिदान राष्ट्र के लिए परम् गर्व का विषय हैं। हमें अपने शस्त्र बलों पर पूर्ण विश्वास है।हमारी सेना विश्व की सर्व समर्थ तथा सर्व सशक्त सेना है।
माननीय लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के नेतृत्व में बाबा Amarnath Yatra की सुरक्षा और सफलता के लिए किए गए प्रबंध अत्यंत उत्कृष्ट हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पवित्र यात्रा निर्बाध रूप से सम्पन्न हो।
Amarnath Yatra – swami-avdheshanand-become-member-again-in-reconstructed-amarnath-shrine-board

More Stories
Haridwar Kumbh 2027 के आई जी कुंभ एसएसपी कुंभ ने किया कार्यभार ग्रहण
Haridwar News घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार
Haridwar Gas Cylinder News किल्लत के बीच वायरल वीडियो से हड़कंप